छत्तीसगढ़:सुनील स्पंज आयरन के विस्तार के लिए 01 फरवरी को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए जनसुनवाई

रायगढ़,23 जनवरी (हि.स.) जिले के तमनार ब्लॉक के सराई पाली में स्थित सुनील स्पंज आयरन प्लांट प्राइवेट लिमिटेड को विस्तार के पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए एक फरवरी गुरुवार को जन सुनवाई रखी गई है।

सुनील स्पंज आयरन प्लांट सरायपाली में निर्मित हुई है ।वर्तमान में यह पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो रही है अब इसके क्षमता विस्तार के लिए लोक जन सुनवाई की तारीख निर्धारित की गई है। वर्तमान में इसके स्पंज आयरन प्लांट की क्षमता 29700 एमटीपीए है। इसके अलावा कैप्टिव पावर 43 मेगावाट के लिए भी जनसुनवाई होनी है।

इस प्लांट के प्रभावित गांव में देलारी, गदगांव, लाखा, सरायपाली, तुमिडीह, गेरवानी, भुईकुर्री और समरूमा शामिल है। वर्तमान में ये सभी गांव औद्योगिक प्रदूषण की चपेट में पहले से ही है और सुनील स्पंज के क्षमता विस्तार हो जाने से प्रदूषण और कई गुना बढ़ जाएगा। शासन द्वारा क्षमता विस्तार के लिए पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन के लिए जन सुनवाई निर्धारित किया है।

हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर