ममता बनर्जी राम से आतंकित हैं : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, 23 जनवरी (हि.स.)। ममता बनर्जी राम के आतंक से पीड़ित हैं। मंगलवार को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कुछ इसी अंदाज में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं करने पर ममता बनर्जी ने मंगलवार को सार्वजनिक रूप से अपना गुस्सा जाहिर किया था। इसी के जवाब में राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि राम मंदिर के लिए किसी ने छुट्टी नहीं मांगी है। सोमवार अपराह्न 12:29 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। लोगों से उनका लाइव प्रसारण दिखाने की इजाजत देने की अपील की गई थी। भारत सरकार ने छुट्टी नहीं दी थी। दोपहर ढाई बजे के बाद कार्यालयों में कामकाज हुए।

अधिकारी ने कहा कि यह आवेदन इसलिए किया गया था ताकि हिंदू अपने परिवारों के साथ रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को देख सकें। तकरीबन 500 साल बाद हिंदुओं का सपना पूरा हुआ, ये दिन दोबारा नहीं आएगा। रामनवमी, 22 जनवरी को हर वर्ष आएगी। लेकिन 22 जनवरी 2024 एक ही बार आएगी। तकरीबन तीन लाख हिंदुओं ने अपनी जान दे दी। राम की जन्मभूमि पर कब्ज़ा करने के लिए बाबर ने एक दिन में एक लाख हिंदुओं का कत्लेआम किया था। स्वाभाविक रूप से, छुट्टी नहीं, लेकिन हर कोई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखने का मौका चाहता था। लेकिन ममता बनर्जी राम के आतंक से पीड़ित हैं। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर