उप मुख्यमंत्री शुक्ल आज उमरिया और सीधी के प्रवास में रहेंगे

भोपाल, 24 जनवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज (बुधवार को) उमरिया और सीधी के प्रवास में रहेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल आज बांधवगढ़ में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर दो बजे सीधी के लिए प्रस्थान करेंगे। उपमुख्यमंत्री शुक्ल यहां वैष्णवी गार्डन में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे सीधी से रीवा के लिये प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर