नैनीताल जनपद में 14634 मतदाताओं की वृद्धि, पुरुषों से महिला मतदाता अधिक बढ़े

नैनीताल, 24 जनवरी (हि.स.)। जनपद की 6 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में 14634 की वृद्धि हुई है और इस तरह जनपद में मतदाताओं की कुल संख्या 80,4174 हो गई है। खास बात यह भी है कि पुरुषों से अधिक महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। बढ़े मतदाताओं में पुरुष 7294 और महिलाएं 7340 हैं।

अपर जिला अधिकारी-उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि 2023 में मतदाताओं की संख्या के आलेख्य प्रकाशन के समय जनपद में 410376 पुरुषों, 379156 महिलाओं और 8 अन्य सहित कुल मतदाताओं की संख्या 7,90,140 थी।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर