मंदसौरः गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई, 26 जनवरी को होगा मुख्य कार्यक्रम, उपमुख्यमंत्री लेंगे परेड की सलामी

मंदसौर, 24 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय मन्दसौर के क्रीड़ा परिसर में 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। इसके लिये कई दिनों से चल रही परेड की आज सुबह 9 बजे से कॉलेज ग्राउण्ड में फाइनल रिहर्सल हुई।

इस दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधिक्षक अनुराग सुजानिया, अपर कलेक्टर विशाल सिंह चैहान ने संयुक्त रूप से इस फाइनल रिर्हसल का अवलोकन किया। सभी प्लाटून का प्रदर्शन देखा गया। कार्यक्रम का संचालन जे.के. जैन ने किया। इस मौके पर अन्य जिलाधिकारी व पत्रकार मौजूद थे। अब कल 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम होगा जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा परेड की सलामी लेंगे।

गणतंत्र दिवस का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

कलेक्टर ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय मन्दसौर के क्रीड़ा परिसर में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होगा। तय कार्यक्रम अनुसार प्रात 8.55 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रात 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान की धुन, प्रात 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, प्रात 9.17 बजे मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, प्रात 9.37 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर, प्रात 9.45 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट, प्रात 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रात 10.30 बजे झॉकियों का प्रदर्शन, प्रात 10.45 बजे पुरुस्कार वितरण एवं प्रात 10.55 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया/मुकेश

   

सम्बंधित खबर