उप्र में कड़ाके ठंड से कोई राहत के आसार नहीं, नौ जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट

कानपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की अभी कोई आसार नहीं है। कानपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं कानपुर में घना कोहरा छाया रहा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि 24 घंटे के दौरान प्रदेश में शाहजहांपुर सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ एवं कानपुर में विजिबिलिटी 20 मीटर तक रह गई है। प्रदेश के 9 जिलों में कोहरे की रेड चेतावनी जारी है। जबकि 21 जिलों थोड़ा हल्का यानी ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/राजेश

   

सम्बंधित खबर