शहीद उद्यान में फहराया तिरंगा, वीर सपूतों को किया नमन

मीरजापुर, 26 जनवरी (हि.स.)। 75वें गणतंत्र के अवसर पर शुक्रवार को नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने तिरंगा फहराया और शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

इसके पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ ध्वज का नमन किया। इस मौके पर लोकतंत्र की रक्षा करते हुए सत्य व न्याय के पथ पर चलने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/मोहित/राजेश

   

सम्बंधित खबर