कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक शनिवार को, जीतू पटवारी होंगे शामिल

भोपाल, 26 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक शनिवार 27 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में आहूत की गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मुख्य रूप से तथा अभा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने बताया कि शनिवार सुबह 11.30 बजे से मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की आवश्यक बैठक रखी गई है। बैठक में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए लोकसभा चुनाव के लिए विभाग की सहभागिता, भारत जोड़ों न्याय यात्रा, विधानसभा चुनाव में हुई पराजय की समीक्षा और संगठनात्मक मुद्दों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा / उमेद

   

सम्बंधित खबर