राज्यपाल मिश्र ने दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी

जयपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने स्थापना दिवस पर यहा के स्थानीय जनों से अनौपचारिक संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि भारत की भौगोलिक विविधता और जैव विविधता की दृष्टि से दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का अहम स्थान है।

उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंद राम जायसवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर