घर से तेंदुए का शावक बरामद, इलाके में दहशत

जलपाईगुड़ी, 27 जनवरी (हि.स.)। जिले के मेटेली ब्लॉक के शालबाड़ी मोड़ के पास खरियार बंदर बस्ती इलाके के एक घर से शनिवार को तेंदुए के शावक को वन विभाग ने बरामद किया है।

घर के मालिक रतन सूत्रधर ने बताया कि आज सुबह घर की बालकनी में टेबल के नीचे तेंदुए के एक शावक को घूमते देखा गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना वन विभाग के खुनिया दस्ते को दी गई। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शावक को अपने कब्जे में लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुए का आतंक इलाके में देखा जा रहा है। तेंदुआ रात में इलाके पर हमला कर कुत्ते, मुर्गियां, बकरियां को खा रहा है। जिसे पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाने की मांग भी की गई है। वहीं, वन विभाग के खुनिया दस्ते के रेंजर सजल कुमार दे ने कहा कि तेंदुए के शावक को बरामद कर लिया गया है। इलाके में वन विभाग गश्त बढ़ाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर