रायपुर : महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी को मांस बिक्री प्रतिबंधित

रायपुर, 29 जनवरी (हि.स.)। महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर 30 जनवरी को मांस बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में प्रदेश के स्वास्थ्य की ओर से सोमवार को आदेश जारी किया गया है। प्रदेश के नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्थित सभी पशुबध गृह एवं समस्त मांस बिक्री दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस दौरान किसी भी दुकान में मांस बिक्री पाए जाने पर मांस जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित व्यक्ति पर दंडात्मक कार्रवाई भी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर