पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुंबई,30 जनवरी (हि.स.)। नालासोपारा की पेल्हार पुलिस ने एक 25 वर्षीय शख्स के पास से 2 जिंदा कारतूस व देशी बनावटी पिस्टल बरामद किया है।पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार,29 जनवरी को पेल्हार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पेल्हार होटल के सामने एक 25 वर्षीय (भव्य चैतन्य दवे ) शख्स को धर दबोचा। पुलिस ने इसके पास से 1 देशी बनावटी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है,जिसकी कुल कीमत 48,000 रुपये बताई गयीं है। पुलिस ने आरोपी भव्य चैतन्य दवे को गिरफ्तार कर उसके ऊपर पेल्हार थाने में भारतीय शस्त्र अधिनियम 3,25, सह महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 37 (1), (3),135 के तहत केस दर्ज किया है।आगे की तहकीकात पुलिस कर रही है।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर