भाजपा पदाधिकारी एक-एक बूथ गोद लेकर कमल खिलायें : सुशील त्रिपाठी

प्रयागराज, 30 जनवरी (हि.स.)। केन्द्र व राज्य की सरकार ने सभी जाति व धर्म के लिए बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास के मूलमंत्र को साकार किया है। हम सभी भाजपा पदाधिकारियों को एक-एक बूथ गोद लेकर कमल खिलाने का काम करना है।

यह बातें काशी क्षेत्र महामंत्री व यमुनापार जिला प्रभारी सुशील त्रिपाठी सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को गांव चलों अभियान जिला कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि गुजरात मे कार्यकर्ताओं ने सभी लोकसभा को पांच लाख से ज्यादा वोटां से जितानें का संकल्प लिया है। आपको भी एक निश्चित और ऐतिहासिक जीत के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री मोदी के बाद इलाहाबाद लोकसभा की दूसरी सबसे बड़ी जीत का लक्ष्य लेकर चलना होगा। श्री त्रिपाठी ने अपील किया कि किसी व्यक्ति का नहीं विश्व के सबसे बड़े पार्टी का कार्यकर्ता बनकर कार्य करें।

इलाहाबाद लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने 1984 का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेसी कहते थे भारतीय जनता पार्टी बंद हो गई, लेकिन जो कांग्रेस हम पर यह आरोप लगाती थी उस कांग्रेस के पास विपक्ष की भूमिका निभाने की संख्या भी आज नहीं बचीं। आप सब कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से सरकारें बनी। अब इस गांव चलो अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लक्ष्य को साकार करना है। इलाहाबाद लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने भी ऐतिहासिक जीत का महामंत्र दिया। अध्यक्षता यमुनापार ज़िलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने करते हुए आश्वस्त किया कि यमुनापार के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथों पर कमल खिलाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी के जन्म दिन की सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वस्थ दीर्घायु होंने की शुभकामनाएं दी। संचालन जिला महामंत्री व जिला संयोजक विक्रमादित्य मौर्य एवं आभार जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने किया। मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि प्रोजेक्टर के माध्यम से जिला पदाधिकारियों, मोर्चा के जिलाध्यक्षों, जिला संयोजक, सह संयोजक, मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक एवं मंडल सह संयोजको को गांव चलों अभियान का बिन्दूवार प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर रमाकांत विश्वकर्मा, आकांक्षा सोनकर, समीर मिश्र, पुष्पराज सिंह पटेल, जयसिंह पटेल, ज्ञानसिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, संतोष त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ला, शिवराम सिंह परिहार, मनोज गुप्ता, सतीश विश्वकर्मा, सुधाकर पांडेय, सुभाष सिंह पटेल, राजमणि पासवान, सविता मिश्रा, कुशल जैन, मिथिलेश पांडेय, लीला गुप्ता, आदि के साथ भारी संख्या में जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर