कांग्रेस प्रभारी रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष जूली दो दिन बीकानेर में

बीकानेर, 31 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली दो दिन बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से मिलेंगे। देहात कांग्रेस के संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि तीनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सभी नेताओं व पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव 2024 और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत लोकसभावार कार्यकर्ता संवाद अभियान चालू किया है, इसी क्रम में गुरुवार रात्रि आठ बजे ये नेता यहां पहुंचेंगे। अगले दिन दो फरवरी को वे बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से रानीबाजार स्थित सूरज टॉकीज में प्रातः ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक संवाद करेंगे।

मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में पीसीसी सम्भाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, जिले के एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष(युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, महिला कांग्रेस आदि),पीसीसी/डीसीसी विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष,जिले के पूर्व बोर्ड/निगम अध्यक्ष व सदस्य, विधायक/विधायक उम्मीदवार, सांसद उम्मीदवार, पूर्व राज्य सभा सांसद, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य,नगर निकायों के महापौर/सभापति/अध्यक्ष/प्रतिपक्ष के नेता,पार्षदगण,पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष/पूर्व विधायक/पूर्व सांसद/पूर्व विधायक उम्मीदवार/पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, नगर निकाय उप सभापति, उप जिलाप्रमुख,उप प्रधान, पीसीसी/डीसीसी ब्लॉकवार पर्यवेक्षक/प्रभारीगण, मण्डल/नगर अध्यक्षगण,सहकारी समितियों के अध्यक्षगण,बूथ लेवल एजेंट/बूथ अध्यक्षगण आदि को आमन्त्रित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

   

सम्बंधित खबर