अनुरक्षण कार्य के कारण रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेंगी

उदयपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मावली-उदयपुर रेलखण्ड के मध्य देबारी-खेमली स्टेशनों के मध्य अनुरक्षण कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार अनुरक्षण कार्य के कारण कुछ रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेंगी।

गाड़ी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 01 फरवरी से 15 फरवरी तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी, वह मावली तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 05836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा 01 फरवरी से 15 फरवरी तक उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 09612, बडी सादड़ी-उदयपुर सिटी रेलसेवा 05 फरवरी व 06 फरवरी को बडी सादड़ी से प्रस्थान करेगी, वह राणा प्रताप नगर तक संचालित होगी। यह रेलसेवा राणा प्रताप नगर- उदयपुर सिटी के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 09613, उदयपुर सिटी- बड़ी सादड़ी रेलसेवा 05 फरवरी व 06 फरवरी को उदयपुर सिटी के स्थान पर राणा प्रताप नगर से संचालित होगी। यह रेलसेवा उदयपुर सिटी- राणा प्रताप नगर के मध्य रद्द रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनीता कौशल/संदीप

   

सम्बंधित खबर