विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

लखनऊ, 02 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों व विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। सपा के विधायकों ने महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर बने पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच सदन में अभिभाषण करने पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने भी सपा के सदस्यों ने नारेबाजी की। सपा नेताओं ने राज्यपाल वापस जाओ...गो बैक के नारे लगाये।

उल्लेखनीय की गुरुवार को विधानसभा सत्र की शुरुआत से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए थे। सभी दलों के नेताओं ने सत्र की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने की बात पर अपनी सहमति दी थी।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित

/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर