लापता महिला को पुलिस ने किया बरामद

हरिद्वार, 02 फरवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश से हरिद्वार के पिरान कलियर आकर गुम हुई महिला को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल के ऊना जिले के ग्राम लूथरे निवासी श्यामलाल पुत्र चमन लाल ने कलियर थाने में 7 दिसम्बर 2023 को अपनी पत्नी अनीता उम्र 42 वर्ष के दरगाह पाक साबिर से गुम हो जाने के संबंध में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस ने गुमशुदा महिला को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के पिपरिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। महिला को मध्य प्रदेश से पिरान कलियर लाया गया। उसके बाद महिला के परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया।

महिला ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं चल रही है। इस कारण वह रेल में बैठकर चली गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर