सड़क चौड़ीकरण का किया विरोध

हल्द्वानी, 02 फरवरी (हि.स.)। हल्द्वानी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए चौराहे-तिराहे और सड़क के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसी बीच व्यापारियों ने सड़क चौड़ीकरण का विरोध किया है।

हल्द्वानी के एक होटल में शुक्रवार को संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति के बैनर तले व्यापारियों ने प्रेस वार्ता की और सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि अधिकारी हमें गुमराह कर रहे हैं कि 11-11 मीटर की जगह दोनों जगह एक मीटर ही छोड़ा जाएगा। यानी साढ़े 11 मीटर तक सड़क के लिया लिया जाएगा, जिसका व्यापारी विरोध करते हैं। इसके अलावा व्यापारियों ने जिला अधिकारी पर उन्हें आज तक समय ने दिए जाने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि चौड़ीकरण के नाम पर प्रशासन पूरी तरह उत्पीड़न कर रहा है और अब तक वह यह भी नहीं बता पाया कि यह सड़क स्टेट हाईवे है या जिला मार्ग है। केवल व्यापारियों को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गुमराह किया जा रहा है और उनकी दुकान तोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर