कटिहार जिला के खिलाड़ियों ने महारष्ट्र में लहराया जीत परचंम
- Admin Admin
- Feb 02, 2024
![](/Content/PostImages/02dl_m_1224_02022024_1.jpg)
कटिहार, 02 फरवरी (हि.स.)। नेशनल जूनियर शैम्बो चेम्पिनशीप में बरारी प्रखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वही दो खिलाड़ियों ने सिल्वर पदक हासिल कर राज्य व अपने जिला क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया।
चैंपियनशिप में करिश्मा कुमारी ने 50 क्रिलोग्राम भार में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जिता, आशिष रमन ने 64 किलोग्राम में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सुभाष कुमार यादव ने 61 किलोग्राम में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जिता, रुपेश कुमार ने 41 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वही विष्णु कुमार ने 71 किलोग्राम में सिल्वर पदक, निशा कुमारी ने 62 किलोग्राम में बेहतर प्रदर्शन किया।
सभी खिलाड़ियो को शैम्बो के जिला सचिव शतीस कुमार सिह व वरिष्ठ शैम्बो खिलाड़ी अभय कुमार मिश्रा ने सम्मानित कर बधाई दिया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी खिलाड़ी बरारी प्रखंड अर्न्तगत बरारी नगर पंचायत के रहने वाले है।
हिन्दुस्थान समाचार/विनोद/चंदा