मंदसौर: गांव चलो अभियान अंतर्गत भाजपा के मंडलों की कार्यशाला हुई

मंदसौर, 02 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश भाजपा द्वारा चलाो जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में भैसोदा, गरोठ, मेलखेडा, पिपलिया मंडी एंव मंदसौर ग्रामीण मंडल की कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय जी एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। ततपश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत मंडल पदाधिकारी गणों द्वारा किया गया।

पिपलियामंडी मंडल की गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें 51 पोलिंग पर बूथ अध्यक्ष एवं विस्तारक की टोली बनाई गई। कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश चावला ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का द्वार गांव की और खुल रहा है।

भाजपा मंदसौर ग्रामीण मंडल की बैठक भाजपा जिला कार्यालय मंदसौर पर सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि आज केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रही है और गांव गरीब, किसान का जीवन स्तर ऊंचा करने का लगातार प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया

   

सम्बंधित खबर