मोबाइल टावर में चोरी करने पहुंचा एक चोर पकड़ाया, दो फरार

बरपेटा (असम), 03 फरवरी (हि.स.)। हाउली में पुलिस ने चोरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मोबाइल टावर से सामान चुराने पहुंचे चोरों के गिरोह को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि हाउली के दलगांव में बीती देर रात को टावर से सामान चुराने पहुंचे चोरों के गिरोह को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पर लिया।

सूत्रों ने बताया है कि एक चार पहिया वाहन (एएस-01जेसी-8516) से तीन सदस्यीय चोर टावर से सामान चुराने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों को देख चोर मौके से भागने लगे। इस बीच लोगों ने पीछा कर एक चोर को पकड़ लिया। जबकि, अन्य दो चोर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार चोर की पहचान बरपेटा के भेल्ला निवासी मानिक अली के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि जिले के अलग-अलग हिस्सों में टावरों में चोरी कर दहशत पैदा करने वाले गिरोह का आतंक छाया हुआ है। घटना के बाद हाउली पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपनी कस्टडी में लिया। पुलिस फिलहाल मानिक अली को अफने साथ लेकर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही फरार अन्य दोनों चोरों की भी तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर