नहर में उतराता मिला धड़ विहीन मानव सिर

पूर्व मेदिनीपुर, 04 फरवरी (हि.स.)। पूर्व मेदिनीपुर जिले में दीघा बाइपास के पास बिलामुड़िया जाने वाले पुल के नीचे नहर में रविवार को एक धड़ विहीन सिर देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय निवासियों ने नहर के पानी में एक कटा हुआ सिर तैरता देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर दीघा थाना और दीघा मोहना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इस घटना के बाद दीघा आने वाले पर्यटकों में डर का माहौल बन गया है।

स्थानीय निवासी शत्रुघ्न जाना ने कहा, ''पहली नजर में ही समझा में आ गया कि नहर में किसी इंसान का सिर तैर रहा था। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आई और उसे ले गई। हम बहुत डरे हुए हैं।” हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर