मप्रः लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं सह प्रभारी उपाध्याय ने भोपाल में किया दीवार लेखन

मप्रः लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं सह प्रभारी उपाध्याय ने भोपाल में किया दीवार लेखन

भोपाल, 4 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी 15 जनवरी से देश भर में दीवार लेखन अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने रविवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर एवं सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने वार्ड क्रमांक 26 के बूथ क्रमांक 7 ग्राम सेवनिया गौड़, नागेश्वर मंदिर सूरज नगर तिराहे पर दीवार लेखन किया।

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने दीवार पर अपने हाथ से कमल का फूल बनाया और ‘‘एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखा। दीवार लेखन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. महेद्र सिंह ने कहा कि देशभर में दीवार लेखन चल रहा है। आज मैंने भी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर दीवार लेखन किया। देश की जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, देश भर के पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा अब तक के जीत के सभी रिकार्ड तोड़ेगी। मोदी ऐतिहासिक बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मध्यप्रदेश में भाजपा सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाएगी।

प्रधानमंत्री को लेकर देश में प्रचंड लहर : सतीश उपाध्याय

दीवार लेखन करने के बाद लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि देश में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर प्रचंड लहर है। देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ता एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दीवार लेखन का कार्य कर रहे हैं। देश की जनता में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। मध्यप्रदेश के साथ देशभर की जनता इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से भाजपा को विजयी बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंक

   

सम्बंधित खबर