7 फरवरी को हल्द्वानी में अग्निवीर योजना के विरोध में होगा संवाद कार्यक्रम

हल्द्वानी, 05 फ़रवरी (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि पहले सेना में भर्ती होने को लेकर युवाओं के कई सपने रहते थे लेकिन आज अग्निवीर को लेकर युवाओं के अंदर दर्द साफ झलक रहा है। इस संबंध में आगामी 7 फरवरी को हल्द्वानी में अग्निवीर संवाद कार्यक्रम किया जायेगा।

स्वराज आश्रम में पत्रकार वार्ता में भुल्लर ने कहना है कि अग्निवीर योजना को लाकर के भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने करोड़ों नौजवानों को ठगने का काम किया हैं और उनके सपनों को तोड़ने का काम किया है।

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि 7 फरवरी को युवा कांग्रेस की ओर से अग्निवीर संवाद कार्यक्रम रखा है जो हल्द्वानी के मधुबन वेडिंग पॉइंट पर उत्तराखंड के नौजवानों की भावनाओं को सुनने समझने उनके मन की बात जानने को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पॉलीटिकल एडवाइजर गुरदीप सप्पल, और एक्स सर्विसमैन कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, कर्नल विधायक रोहित चौधरी, कम्युनिकेशन वार रूम हेड वैभव वलिया, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत तमाम वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में नैनीताल कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, एडवोकेट भानू कबडाल, नवीन सांगुडी, बहादुर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर