केजरीवाल की रिहाई की मांग, आप कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिवसीय सामूहिक उपवास

हरिद्वार, 07 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिला कार्यालय में अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर सामूहिक उपवास रखा।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि आज देश की सर्वोच्च जांच एजेंसियां भाजपा द्वारा संचालित की जा रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को फर्जी जांच के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शराब घोटाले में आज तक ईडी और भाजपा एक पैसा भी बरामद नहीं कर पाई है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता के साथ खड़ा है और अंतिम सांस तक खड़ा रहेगा।

पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि असली मनी ट्रेल तो भाजपा के पास है। जिस शरद चंद रेड्डी को ईडी ने किंग पिंग बताकर शराब घोटाले का मुख्य अभियुक्त बताया था। वह रेड्डी सरकारी गवाह बनकर भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से 55 करोड़ का चंदा देता है और उसे जमानत मिल जाती है। ईडी इस पर कार्रवाई क्यों नहीं करती है। असल में इनका मकसद जांच करना नहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजना है, जिसे अब देश की जनता समझ चुकी है।

पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा कि मोदी राज में तानाशाही चरम पर है। लोकतंत्र और संविधान को ईडी,सीबीआई और इनकम टैक्स के माध्यम से खत्म किया जा रहा है। संजय सिंह की जमानत से स्पष्ट हो गया की ईडी के पास कोई साक्ष्य नहीं थे। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी असंवैधानिक है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में देशव्यापी सामूहिक उपवास रखा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी को असंवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा नवनीत राठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, ओपी मिश्रा, ममता सिंह, एडवोकेट बलेश सिंह अनिल सती, संजू नारंग, राव तनवीर, पवन कुमार, आशीष गॉड, किरण कुमार, दुबे, शाहीन अशरफ, खालिद हसन, रितु गिरी, संजय गौतम मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर