ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पेंडेंसी की जानकारी जुटाई

जयपुर, 7 फ़रवरी (हि.स.)। राजधानी जयपुर में ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्य सचिव सुधांश पंत बुधवार सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर अचानक आ पहुंचे। इसके बाद कार्मिक आनन-फानन में अपने-अपने कक्ष में पहुंच कर फाइलों को व्यवस्थित करने में जुट गए। मुख्य सचिव सुधांश पंत सीधे मुख्यालय में शाखाओं का निरीक्षण करने पहुंच कर व्यवस्थाओं के साथ पत्रावलियों को देखा और अधिकारियों से पेंडेंसी की जानकारी जुटाई। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति की भी जानकारी ली।

गौरतलब है कि जेडीए और जिला कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण करने के बाद मुख्य सचिव बुधवार को ग्रेटर निगम मुख्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं में जाकर निरीक्षण किया। कार्मिकों से पत्रावलियों के बारे में जानकारी ली और देखा। पेंडेंसी को लेकर भी सवाल किए। करीब एक घंटे तक निगम मुख्यालय में रहकर विभिन्न शाखाओं में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त रुकमणी रियाड़ भी मौजूद रही। मुख्य सचिव ने कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं आयुक्त से ऑनलाइन कामकाज की जानकारी लेने के साथ समय पर काम करने की बात कही। आयुक्त रुकमणी रियाड़ ने बताया कि मुख्य सचिव ने निगम के कामकाज को संतोषप्रद बताया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप

   

सम्बंधित खबर