वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधान सभा में प्रस्तुत किया राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण

रायपुर, 8 फ़रवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन गुरुवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर प्रस्तुत किया। आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2023-24 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण विधानसभा के पटल पर रखा गया है।

आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि, बजट पेश करने से पहले पिछले साल का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है। साल 2023-24 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण विधानसभा में पेश किया गया है। हमारी सरकार शुक्रवार को बजट पेश करेगी। शुक्रवार को पेश होने वाला बजट राज्य के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।. बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है। छत्तीसगढ़ के जीडीपी को बढ़ाना और समूचा विकास करना हमारी प्राथमिकता है।

सर्वेक्षण के महत्त्वपूर्व आंकड़ों में जीडीपी वर्ष 2022-23 में प्रदेश की जीडीपी 3 लाख 2 हजार 102 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 3 लाख 21 हजार 900 करोड़ रुपये हो गई है। जीडीपी की विकास दर स्थिर भाव पर 6.16 प्रतिशत रही है, वहीं देशभर की जीडीपी की तुलना में वृद्धि दर 7.32 प्रतिशत रही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों से स्पष्ट है कि हमारे छत्तीसगढ़ के विकास गति धीमी रही है।

साल 2023-24 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद पर साल 2022-23 के रुपये 4,64,399 करोड़ से बढ़कर रुपये 5,05,887 करोड़ होना संभावित है, जो कि 8.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। साल 2022-23 में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र रुपये 89,530 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2023-24 में रुपये 97,628 करोड़, इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र में रुपये 1,96,817 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2023-24 में रुपये 2,12,903 करोड़ और सेवा क्षेत्र में रुपये 1,53,066 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2023-24 में रुपये 1,65,891 करोड़ होना संभावित है, जो कि बीते साल की तुलना में प्रतिशत वृद्धि लगभग 9.05, 8.17 और 8.38 प्रतिशत है।

राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में 7.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 4.87 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 7.67 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 8.28 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

अग्रिम अनुमान वर्ष 2023-24 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य पर गत वर्ष 2022-23 की तुलना में 6.56 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 3.23 प्रतिशत वृद्धि, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) 7.13 प्रतिशत वृद्धि एवं सेवा क्षेत्र में 5.02 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है।

जो कि 8.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शाम को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि थोड़े दिनों में ही भाजपा सरकार ने बड़े काम किए हैं। कांग्रेस की सरकार ने राहों में कांटे बिछाएं। उन्होंने खजाना खाली छोड़ा। फिर भी हम चुनौती में सफल हो रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल लोकतंत्र को चौपट कर दिया। शीघ्र ही हम फिर प्रदेश का खजाना भरेंगे। विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की योजना की शुरुआत हो चुकी है। वर्ष 2024-25 के लिए यह बजट अनेक मायनों में ऐतिहासिक बजट होगा। प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों के लिए यह बजट महत्वपूर्ण होगा।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर