शिक्षा व्यवस्था में आमूल परिवर्तन लाने का प्रयास ,मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मुंबई , 8 फरवरी ( हि स ) | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज यहां जोर देकर कहा कि सरकार शिक्षा प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन करने के लिए सभी को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रही है।

आज ठाणे में विद्या प्रसारक संस्था एवं संकल्प सेवा मण्डल के देवराम लक्षमण भोईर . डिग्री कॉलेज का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया, | इस अवसर पर शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, पूर्व महापौर नरेश मस्के, जिला कलक्टर अशोक शिंगारे, प्रान्त अधिकारी उर्मिला पाटिल, विद्या प्रसारक संस्था के अध्यक्ष देवराम भोईर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.|

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में सभी को अच्छी शिक्षा मिलना समय की मांग है. सरकार उस संबंध में प्रयास कर रही है. ठाणे में कई विकास परियोजनाएं चल रही हैं। इस बात पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है कि आने वाले समय में ठाणे का सर्वांगीण विकास होगा, विकास के साथ-साथ पर्यावरण की भी रक्षा होगी। उन्होंने आगे कहा कि विद्या प्रसारक संस्था के अध्यक्ष देवराम भोईर ने शिक्षा क्षेत्र में वर्ष 1972 में देखे गए केजी से पीजी के सपने को साकार करने में अवश्य सफल होंगे।

इस शैक्षणिक परिसर में स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, ठाणे की सबसे बड़ी लाइब्रेरी, कॉलेज प्लेसमेंट और करियर गाइडेंस सेंटर के साथ-साथ लॉ कॉलेज, मास मीडिया और कम्युनिकेशन कॉलेज जैसे विभिन्न कॉलेज शुरू हो रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संस्था द्वारा जरूरतमंदों को शिक्षा प्रदान करने का नेक कार्य किया जा रहा है, ऐसे ही अच्छा कार्य करते रहें, सरकार हमारे साथ मजबूती से खड़ी है।

हिन्दुस्थान समाचार /रविंद्र

   

सम्बंधित खबर