भिवंडी में सहायक पुलिस निरीक्षक 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई,30 जनवरी ( हि स) । ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक शरद बवन पवार को ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक दस्ते ने शिकायत कर्ता से दो लाख रुपए की रिश्वत की राशि लेते हुए आज गिरफ्तार किया है।

ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार भिवंडी के नारपोली क्षेत्र में पुलिस स्टेशन में शिकायत कर्ता के पुत्र पर भारतीय दण्ड संहिता 302के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज था।

इस हत्या के मामले में शिकायत कर्ता के आरोपी पुत्र को हत्या के मामले में पांच नंबर का आरोपी दर्शाने के बदले में नारपोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक शरद बवन पवार ने पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

इसके बाद जब शिकायत कर्ता से आपसी सहमति के बाद उक्त सहायक पुलिस निरीक्षक शरद पवार मदद करने के लिए दो लाख रुपए की राशि लेने पर सहमत हो गए थे।

इसके बाद जब भिवंडी में नारपोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक शरद बवन पवार शिकायत कर्ता से आज दो लाख रुपए की राशि पुलिस स्टेशन में ले रहे थे, ठाणे के ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार/ रविन्द्र

   

सम्बंधित खबर