संदेशखाली में पुलिस ने कहा : जिनकी किस्मत में दुख लिखा हो वे हिंसा भड़काएं

कोलकाता, 10 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली इलाके में पिछले तीन दिनों से जारी हिंसा के बीच धारा 144 लगा दी गई है। शनिवार को पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्ती लगाई है और साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि जिन लोगों को अपनी किस्मत बिगाड़नी हो वे ही संदेशखाली में हिंसा फैलाएंगे।

बारासात के डीआईजी सुमित कुमार ने शनिवार को कहा कि पुलिस संदेशखाली को दोबारा हिंसा की चपेट में नहीं आने देगी। सुमित ने यह भी कहा कि पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

डीआईजी के मुताबिक राज्य पुलिस संदेशखाली में हालात सामान्य करने के लिए कई कदम उठा रही है। शुक्रवार को कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। हम आगे कोई प्रदर्शन नहीं होने देंगे।

सुमित ने यह भी कहा कि माध्यमिक परीक्षा शनिवार को है। संदेशखाली अभ्यर्थियों को यथासंभव मदद की जायेगी। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका पुलिस विशेष ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि माध्यमिक परीक्षाएं हैं। इसलिए पुलिस संदेशखाली माध्यमिक विद्यालय के छात्रों की यथासंभव मदद करेगी। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर