पोरबंदर-मुजफ्फरपुर और पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में आंशिक परिवर्तन

-साबरमती-पाटन-साबरमती डेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी

अहमदाबाद, 10 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल पर अहमदाबाद-पालनपुर सेक्शन के आंबलियासन स्टेशन यार्ड में डाउन मेन लाइन पर ब्रिज संख्या 1001 का पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके कारण 13 फरवरी से 28 मई तक पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और पोरबंदर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेनें आंशिक परिवर्तित मार्ग से चलेगी और चांदलोडिया स्टेशन पर नहीं जाएगी। साबरमती-पाटन-साबरमती डेमू स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

1. 13 फरवरी से 28 मई 2024 तक ट्रेन संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग विरमगाम-चांदलोडिया-महेसाणा के स्थान पर आंशिक परिवर्तित मार्ग विरमगाम-कटोसण रोड-महेसाणा के रास्ते चलेगी। चांदलोडिया स्टेशन नहीं जायेगी।

2. 13 फरवरी से 28 मई 2024 तक ट्रेन संख्या 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग महेसाणा-चांदलोडिया-विरमगाम के स्थान पर आंशिक परिवर्तित मार्ग महेसाणा-कटोसण रोड-विरमगाम के रास्ते चलेगी। चांदलोडिया स्टेशन नहीं जायेगी।

3. 13 फरवरी से 28 मई 2024 तक ट्रेन संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग विरमगाम-चांदलोडिया-महेसाणा के स्थान पर आंशिक परिवर्तित मार्ग विरमगाम-कटोसण रोड-महेसाणा के रास्ते चलेगी। चांदलोडिया स्टेशन नहीं जायेगी।

4. 13 फरवरी से 28 मई 2024 तक ट्रेन संख्या 20938 दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग महेसाणा-चांदलोडिया-विरमगाम के स्थान पर आंशिक परिवर्तित मार्ग महेसाणा-कटोसण रोड-विरमगाम के रास्ते चलेगी। चांदलोडिया स्टेशन नहीं जायेगी।

निरस्त ट्रेनें

13 फरवरी से 105 दिनों के लिए ट्रेन संख्या 09369/09370 साबरमती-पाटन-साबरमती डेमू स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/संजीव

   

सम्बंधित खबर