सिंहद्वार व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण

हरिद्वार, 10 फरवरी (हि.स.)। सिंहद्वार व्यापार मंडल कनखल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शक्ति संस्थान गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि हरे राम आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज, पतंजलि विवि के प्रति कुलपति डा.महावीर अग्रवाल, निर्मल संतपुरा आश्रम के परमाध्यक्ष संत जगजीत सिंह शास्त्री ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डा.विशाल गर्ग, पूर्व मेयर अनीता शर्मा ने भी व्यापारियों को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कनखल शहर व्यापार मंडल के योगेश भारद्वाज तथा मंच संचालन शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने किया।

अध्यक्ष हरमीत कुमार, महामंत्री केशव पंडित, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि सिंहद्वार व्यापार मंडल संगठित होकर व्यापारियों की समस्याओं का निदान करेगा। व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों की एकता के बल पर ही संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान राजकुमार ठाकुर, दिनेश धीमान, अभिषेक अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अंकुर शर्मा, गुरुदत्त शर्मा, डा.उपेंद्र गुप्ता, हिमांशु राजपूत, अनिल अरोड़ा, अनुप्रिया, शिल्पा गर्ग, मीनाक्षी, भावना चैहान, हरिमोहन इंदौरिया, पंकज अग्रवाल, सुरेश, दिनेश, मनोज शर्मा, रजत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर