दुमका के दिसोम जाहेर थान में धूमधाम से मनाया गया माघ पूजा

-नए मांझी का चुनाव 25 फरवरी को

दुमका, 11 फरवरी (हि.स.)। दिसोम जाहेर थान में रविवार को माघ पूजा संपन्न हुई। पूजा कार्यक्रम का नेतृत्व दिसोम नायकी बाबा सीताराम सोरेन ने किया। पूजा में संथाल परगना के विभिन्न हिस्सों से मरांग बुरू अनुयाई शामिल हुए। पूजा में बलि के रूप में दी गई मुर्गा का खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।

पूजा के बाद सभी दिसोम मांझी थान के परिसर पहुंच बैठक की। बैठक की अध्यक्षता दिसोम मांझी बाबा विशाल मरांडी ने की। बैठक में मांझी बाबा ने सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए नि:स्वार्थ भाव से आगे भी ऐसे ही मिलजुल कर कार्य करने को कहा। माघ पूजा के साथ ही मांझी बाबा का कार्यकाल एवं उनके सहयोगी सभी पदाधारियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

बैठक में इस साल के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 25 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई। साथ ही संथाल परगना के सभी मरांग बुरु अनुयायियों एवं आतो मोड़ें होड़ को आवश्यक रूप से शामिल होने को कहा गया।

बैठक में टेकलाल मरांडी, सुरेशचंद्र सोरेन, सुशील मरांडी, बिनिलाल टुडू, प्रेम हांसदा, बादल चंद्र हांसदा, स्टेनली हेंब्रम, बिमल हेंब्रम, लयेंदो मुर्मू, सुनील मरांडी, अमीन बास्के, रघुनाथ हांसदा, शिव मरांडी, चुंडा मुर्मू, श्यामलाल हेंब्रम आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज

/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर