भाजपा एसी मोर्चा ने नीलकंठ सिंह मुंडा को दी बधाई

खूंटी, 19 जनवरी (हि.स.)। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र नायक के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधायक नीलकंठ मुंडा के आवास पहुंचकर मुंडा को दूसरी बार भाजपा का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी।

कार्यकर्ताओं ने नीलकंठ सिंह मुंडा को पुष्प गुच्छ देकर और माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र नायक ने कहा कि नीलकंठ सिंह मुंडा नेतृत्व में पूरे राज्य में भाजपा और मजबूत होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर