मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

हरिद्वार, 12 फ़रवरी (हि.स.)। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में काले झंडे लेकर मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर खड़खड़ी स्थित पुलिस लाइन ले गई, जहां से बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। गिरफ्तारी से पूर्व कार्यकर्ताओं की पुलिस में नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। ललतारौ पुल से ऋषिकुल मैदान तक नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता जब शिव मूर्ति के पास पहुंचे तो वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि महिलाओं का शोषण करने वाली भाजपा सरकार में प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल रहा। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर हजारों की संख्या में महिलाओं को कार्यक्रम में बुलाया गया है।

हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल और जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान ने कहा कि भाजपा कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं करती। उनके शासन में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे। युवा नेता नितिन तेश्वर और महबूब आलम ने कहा कि सरकार यूसीसी लागू कर सुर्खियां बटोरने का कार्य कर रही जबकि महिलाओं को धोखे में रखा जा रहा है।

इस अवसर पर तुषार कपिल, शुभम जोशी, समर्थ अग्रवाल, अनिल कपूर, जितेंद्र सिंह, विकास चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, शुभम बर्मन, निखिल सौदाई, महबूब आलम, विकास, अभिषेक, अमित, लक्की महाजन, करण सिंह राना, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष इमरान अली, नईम मलिक, अहसान, मनव्वर, साहबान, अश्विनी, महबूब, नूर आलम, सोनू, वसीम आदि शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर