मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

गुवाहाटी, 12 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को राजभवन में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में दोनों के बीच राज्य के विकास में तेजी लाने के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास के लिए विभिन्न सरकारी पहलों से अवगत कराया। चर्चा राज्य के सभी वर्गों के कल्याण के लिए जन-केंद्रित मुद्दों पर भी केंद्रित रही।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील

   

सम्बंधित खबर