चार जुआरी गिरफ्तार

मोरीगांव (असम), 13 फरवरी (हि.स.)। मोरीगांव पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ छापा मारा, जिसके चलते जुआरियों में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि गुप्त सूचना के तहत शहर के उपनिरीक्षक बितुपन सैकिया के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने मोरीगांव सदर थाना क्षेत्र के उत्तर सातबारी से चार-चार जुआरियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

सूत्रों ने बताया है कि तालाब के किनारे चुपके से बड़ा जुआ खेले जाने की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने छापा मारा। जुआरियों के पास से 6 हजार 520 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए जुआरियों की पहचान सैदुल इस्लाम, अब्दुल मतलेब, अब्दुल इस्लाम और अब्दुल हुसैन हैं।

पुलिस इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर