फतेहपुर के लाल को समाजसेवा व उत्कृष्ट लेखन के लिए मिला राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित डॉ. विकास चौरसिया

फतेहपुर, 13 फरवरी (हि.स.)। जिले की माटी के होनहार लाल को समाजसेवा व लेखन के क्षेत्र में मंगलवार को उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया है। फतेहपुर जिले के हस्वा विकास खंड निवासी डॉ. विकास चौरसिया को लखनऊ की एक सामाजिक संस्था द्वारा उनके समाज सेवा व साहित्यिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है। खास बात यह कि डॉ. विकास चौरसिया के पिता लक्ष्मी नारायण चौरसिया दुकान-दुकान फेरी लगाया कर बेटे को पढ़ाया है। बेटे ने पिता की मेहनत को सार्थक कर दिया है।

डा. विकास चौसरिया ने बताया कि समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में यह चौथा सम्मान है इसके पहले भी राष्ट्र गौरव सम्मान, भारतीय मानवता पुरस्कार एवं स्टार इंडिया पर्सनालिटी सम्मान से सम्मानित किया जा चुका हैं।

डा. विकास चिकित्सा सेवा से इतर लगभग सात सालों से लगातार गरीब बच्चों की शैक्षणिक सहायता एवं उन्हें मार्गदर्शन करने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही साथ साहित्य के क्षेत्र में पुस्तकें भी लिख चुके हैं, 2020 में उनकी प्रकाशित पुस्तक ''ये दिल चाहता है'' में प्यार एवं आयुर्वेद पर लिखे गए उनके गीत व मुक्तक युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुए हैं। उन्होंने इस सम्मान को अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं समस्त शुभचिंतकों को समर्पित किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर