शाजापुर: माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 से ज्यादा घायल

शाजापुर, 15 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के दुपाड़ा गांव में गुरुवार सुबह माता के दर्शन के लिए जा श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बज्जाहेड़ा गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली से पचेटी माता के दर्शन और पूजन के लिए जा रहे थे। इसी बीच दुपाड़ा गांव के मोड़ पर एक अन्य वाहन को साइड देने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के समय ट्रॉली में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश

   

सम्बंधित खबर