दूसरा बोडोलैंड स्पोर्ट्स मीट- 2024 आरंभ

कोकराझार (असम), 15 फरवरी (हि.स.)। दूसरा बोडोलैंड स्पोर्ट्स मीट- 2024 आज से कोकराझार में शुरू हुआ। बोडोलैंड स्पोर्ट्स मीट- 2024 आज से खेल और युवा कल्याण निदेशालय, बोडोलैंड टेरिटोरिल रिजन (बीटीआर) की पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है।

बोडोलैंड स्पोर्ट्स मीट- 2024 आज से तीन दिवसीय कार्यक्रमों के साथ कोकराझार में भारतीय खेल प्राधिकरण में आयोजित किया जा रहा है। बीटीआर के पांच जिलों के लगभग 1600 खिलाड़ी इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।

बोडोलैंड स्पोर्ट्स मीट- 2024 के दौरान मुख्य रूप से तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही बोड़ो समाज के स्थानीय खेल भी आयोजित किये जाएंगे। वहीं दिव्यांगों के लिए भी खेल आयोजित किया जाएगा।

बोडोलैंड स्पोर्ट्स मीट- 2024 का उद्घाटन बीटीआर के मुख्य कार्यकारी पार्षद (सीईएम) प्रमोद बोडो ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में प्रमोद बोडो ने कहा कि बोडोलैंड क्षेत्र खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। बोडोलैंड में ऐसे खिलाड़ी हैं जो सभी स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकते हैं। बोडोलैंड में छह मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। कोकराझार स्टेडियम का जल्द ही भूमि पूजन किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर