सिलीगुड़ी में भाजपा और पुलिस के बीच झड़प

सिलीगुड़ी, 15 फरवरी (हि.स.)। भाजपा की सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट अभियान के मद्देजर गुरुवार को भाजपा और पुलिस के बीच हलकी झड़प देखने को मिला। घटना में भाजपा की कई महिला कार्यकर्ता बीमार पड़ गई है।

दरअसल, संदेशखाली घटना के विरोध में राज्य के साथ-साथ आज सिलीगुड़ी में आंदोलन किया। इस दौरान सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा द्वारा सिलीगुड़ी में एक रैली निकाली गई। यह रैली शहर के मूल रास्तों का परिक्रमा करते हुए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट पहुंची। जब रैली में शामिल भाजपा नेता और कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नरेट में घुसने का प्रयास किया तो उसे पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस के साथ इस दौरान हलकी झड़प भी देखी गई। इस बीच, घटना के कारण कई महिला भाजपा कार्यकर्ता बीमार पड़ गई। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर