अहमदाबाद-जम्मूतवी का जवाईबांध, आगरा कैंट-साबरमती एवं ग्वालियर-साबरमती का रानी स्टेशन पर ठहराव

पाली, 15 फ़रवरी (हि.स.)। रेलवे ने अहमदाबाद-जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा का जवाईबांध पर, आगरा कैंट-साबरमती-आगरा कैंट रेलसेवा एवं ग्वालियर-साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा का रानी स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव दिया है। ठहराव के कारण इन रेलसेवाओं के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा 16 फरवरी से अहमदाबाद से प्रस्थान कर जवाईबांध स्टेशन पर 3.50 बजे आएगी एवं 3.52 बजे रवाना होगी। ठहराव के कारण फालना स्टेशन पर 4 बजे आगमन व 4.02 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 4.06 बजे आगमन व 4.08 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस रेलसेवा 16 फरवरी से जम्मूतवी से प्रस्थान कर जवाईबांध स्टेशन पर 8.25 बजे आगमन व 8.27 बजे प्रस्थान करेगी। ठहराव के कारण पिंडवाडा स्टेशन पर 8.52 बजे आगमन व 8.54 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 8.56 बजे आगमन व 8.58 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह गाडी संख्या 12547 आगरा कैंट-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 16 फरवरी से आगरा कैंट से रवाना होकर रानी स्टेशन पर 6.45 बजे आगमन एवं 6.47 बजे प्रस्थान करेगी। ठहराव के कारण आबूरोड स्टेशन पर 8.20 बजे आगमन व 8.30 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 8.25 बजे आगमन व 8.35 बजे प्रस्थान, पिंडवाडा स्टेशन पर 7.42 बजे आगमन व 7.44 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 7.47 बजे आगमन व 7.49 बजे प्रस्थान, जवाईबांध स्टेशन पर 7.11 बजे आगमन व 7.13 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 7.16 बजे आगमन व 7.18 बजे प्रस्थान, फालना स्टेशन पर 6.55 बजे आगमन व 6.57 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 7 बजे आगमन व 7.02 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12548 साबरमती-आगराकैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 18 फरवरी से साबरमती से रवाना होकर रानी स्टेशन पर 9.42 बजे आगमन व 9.44 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह गाडी संख्या 22547 ग्वालियर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 17 फरवरी से ग्वालियर से रवाना होकर रानी स्टेशन पर 6.45 बजे आगमन एवं 6.47 बजे प्रस्थान करेगी। ठहराव के कारण आबूरोड स्टेशन पर 8.20 बजे आगमन व 8.30 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 8.25 बजे आगमन व 8.35 बजे प्रस्थान, पिंडवाडा स्टेशन पर 7.42 बजे आगमन व 7.44 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 7.47 बजे आगमन व 7.49 बजे प्रस्थान, जवाईबांध स्टेशन पर 7.11 बजे आगमन व 7.13 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 7.16 बजे आगमन व 7.18 बजे प्रस्थान, फालना स्टेशन पर 6.55 बजे आगमन व 6.57 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 7 बजे आगमन व 7.02 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22548 साबरमती-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 16 फरवरी से साबरमती से रवाना होकर रानी स्टेशन पर 9.42 बजे आगमन व 9.44 बजे प्रस्थान करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

   

सम्बंधित खबर