वन महोत्सव सप्ताह प्रारंभ, नगर निगम लगाएगा एक लाख पौधे

पौधरोपणपौधरोपणपौधरोपणपौधरोपणपौधरोपणपौधरोपणपौधरोपणपौधरोपणपौधरोपणपौधरोपणपौधरोपण

- पहले दिन महापौर ने बेल तो नगर आयुक्त ने लगाया आम का पौधा

गाजियाबाद, 01जुलाई (हि.स.)। महापौर सुनीता दयाल व तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने सोमवार को पौधारोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर महापौर ने शहर के लोगों से अपील की कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने घोषणा की कि एक सप्ताह के दौरान नगर निगम महानगर में एक लाख पौधे लगाएगा।

नगर आयुक्त ने कहा कि उद्यान विभाग की समस्त टीम लगी हुई हैं। पार्कों के साथ-साथ ऐसे सार्वजनिक स्थान भी चुने गए हैं जहां पर वृक्ष लगाए जा सकते हैं। जन सहयोग से वृक्षारोपण किया जा रहा है। वन महोत्सव के क्रम में पूरे सप्ताह अधिक से अधिक पौधारोपण का कार्य किया जाएगा, जिसमें लक्ष्य को पूरा करते हुए 1 लाख 20 हजार पौधा लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वन महोत्सव सप्ताह के शुभारंभ के पहले दिन लगभग 9000 से अधिक पौधारोपण शहर में किए गए हैं।

पौधारोपण के क्रम में नगर आयुक्त ने आम का पौधा लगाया तथा शहर वासियों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। शहर के पांचों जोन में पौधारोपण का कार्य अभियान के रूप में किया गया। क्षेत्रीय पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया। नगर आयुक्त ने उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज को पौधा रोपण के समय अधिक से अधिक संख्या फलदार पौधे तथा औषधी वाले पौधों को शामिल करने के निर्देश दिए। आंवला का पौधा, नीम का पौधा, छाया हेतु शीशम, पीपल, बरगद का वृक्ष को शामिल किया गया है। फलदार वृक्ष के लिए शहतूत, आम, अमरूद, जामुन के वृक्ष भी लगाए जा रहे हैं।

महापौर सुनीता दयाल सोमवार के दिन बेलपत्र का पौधा लगाया। साथ ही शहर वासियों को पर्यावरण बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है।

हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली

/मोहित

   

सम्बंधित खबर