संदेशखाली की घटना के विरोध में भाजपा उत्तर बंगाल में किया आंदोलन

कूचबिहार, 15 फरवरी (हि.स.)। संदेशखाली की घटना के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को पूरे उत्तर बंगाल में आंदोलन किया। इसके अलावा बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के उत्पीड़न और गिरफ्तारी के मामले में कूचबिहार में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर सागरदिघी चौक पर तनाव हो गया। इस दिन, जुलूस भाजपा के जिला कार्यालय से निकला और कूचबिहार शहर घूमते हुए एसपी कार्यालय के पास पहुंचा। भाजपा ने पहले बैरिकेड को तोड़ दिया और सागरदिघी चौराहे पर दूसरे बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की, जिससे तनाव पैदा हो गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प भी हुई। हालांकि बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई।

भाजपा के कूचबिहार जिलाध्यक्ष सुकुमार रॉय ने कहा कि संदेशखाली के साथ-साथ पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं और आम लोगों पर हमला किया जा रहा है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसीलिए आज पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलपाईगुड़ी जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मालदह जिला कलेक्टर कार्यालय पर धावा बोला।

रायगंज के कर्णजोरा में भाजपा कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने एसपी कार्यालय से सटे बैरिकेड को तोड़ दिया। बाद में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पार्टी के निर्देश का पालन करते हुए सड़क पर बैठ गए।

दोपहर करीब दो बजे 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता-समर्थक कर्णजोरा एसपी कार्यालय के लिए निकले। जुलूस में पार्टी के जिलाध्यक्ष वासुदेव सरकार, उपाध्यक्ष निमाई कविराज समेत अन्य नेता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर