लाभार्थियों से संपर्क साध भाजपा 2024 के चुनाव की ठोकेंगी ताल: शंकर लाल लोधी

labharthiyon se sampark sadh bhajpa 2024 ke chunav melabharthiyon se sampark sadh bhajpa 2024 ke chunav melabharthiyon se sampark sadh bhajpa 2024 ke chunav me

हरदोई, 15 फरवरी (हि. स.) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर लाभार्थी संपर्क अभियान लोकसभा कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने और कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री अनुराग मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि संपर्क अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना है। इस कार्यक्रम के निमित्त देश भर के 25 लाख कार्यकर्ताओं के द्वारा मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के 6 करोड़ से अधिक लाभार्थियों से देशभर में संपर्क किया जाना है। जिसमें हरदोई लोकसभा और मिश्रिख लोकसभा के लाभार्थियों से संपर्क कर लाभार्थियों का डाटा भी अपडेट किया जाएगा, जिसमें घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करना, पत्रक देना और गेट पर स्टीकर लगाना व लाभार्थी के मोबाइल से नंबर पर मिस कॉल करना है।

लाभार्थी के फोटो एवं उसके अनुभव के वीडियो सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप पर अपलोड करना है प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान को प्रदेश द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार तीन दिन में पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से सभी प्रतिभागी, कार्यकर्ताओं को इस लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत पूर्ण निष्ठा के साथ अपना योगदान करें।

जिला प्रभारी ने बताया कि विगत दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आर्थिक सामाजिक और राजनैतिक चेतना को जगाने का काम किया। देश और समाज के कल्याण और उन्नति के लिए बिना रुके बिना थके काम किया। चरमराती अर्थव्यवस्था और भ्रष्टाचार से पंगु हो चुकी देश की सरकारी व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाकर मजबूत बनाने का काम किया।

लोकसभा प्रभारी दिनेश दुबे ने कहा कि जिले की लोकसभा में 1 से 3 मार्च तक संपर्क अभियान चलेगा। बूथ से लेकर मंडल स्तर तक एक एक लाभार्थी से संपर्क साध कर उसका फीडबैक लेना है और यदि लाभार्थी किसी योजना से वंचित है तो उसे योजना का लाभ दिलाने का कार्य करना है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन 20 फरवरी तक पूर्ण किया जाना है। मंडल में प्रशिक्षण देने वाले कार्यकर्ता एवं आईटी के एक्सपर्ट जानकार कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के निमित्त महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि देश का नागरिक सर्वप्रथम है उसके बाद भारत का प्रधानसेवक आता है। भाजपा के सुशासन में देश से लेकर विदेश तक में प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी का विश्वास स्थापित हुआ है। विश्व की आर्थिक महाशक्तियां आज भारत की आर्थिक शक्ति का लोहा माने लगी है। भाजपा के मूल में राष्ट्र और उसके नागरिक का सम्मान, बिना भेदभाव सबके विकास का संकल्प है। 1947 से 2014 तक सनातन धर्म और संस्कृति का पराभाव जो पीढ़ियों ने भोगा है, वह ज्वालामुखी बनकर 2024 के लोकसभा चुनाव में फूटेगा और जो लक्ष्य जनता ने 400 पर का दिया है वह पूरा होगा।

जिला संयोजक आईटी सौरभ सिंह गौर ने स्क्रीन पर अभियान की प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने नव नियुक्त ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष वेदराम राजपूत का स्वागत किया।

हिंदुस्थान समाचार/ अंबरीष

/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर