पांच डकैत गिरफ्तार, कार जब्त

दरंग (असम), 16 फरवरी (हि.स.)। दरंग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है। मंगलदोई पुलिस ने आज बताया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर आर्मी लिखी हुई एक कार से डकैती की घटना को अंजाम देने निकले पांच डकैतों को पुलिस ने पकड़ लिया।

संदेह के आधार पर आई 20 कार (एएस-11एम-6777) को रोककर जब तलाशी ली गयी तो अंदर से एक प्लास, डेगार, तिरपाल और नकद रुपये बरामद किये गए, जिसके बाद कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। कार के साथ लुटेरों को मंगलदोई के पास मेनापारा से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि लुटेरों का गिरोह सड़क पर डकैती, गाय चोरी समेत अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल था। गिरफ्तार डकैतों की पहचान फुलुद्दीन, जमालुद्दीन, दरबेज अली, सोनहर अली, जैनल आबेदीन के रूप में हुई हैं। इनमें से कुछ खारुपेटिया इलाके के शातिर चोर बताये गये हैं।

पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि गिरोह में और भी सदस्य हो सकते हैं। फिलहाल डकैतों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर