मंगल बनाएंगे शनि के साथ युति, कई राशियों को होगा लाभ

जयपुर, 18 फ़रवरी (हि.स.)। मंगल फिलहाल मकर राशि में विराजमान है और 15 मार्च तक ये इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद शनि अपनी दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के कुंभ राशि में गोचर करते ही शनि के साथ इसकी युति बन जाएगी। जो कुछ राशियों को लाभ तो कुछ को नुकसान देगी।

ज्योतिषाचार्य बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर जातक के जीवन में ग्रहों का विशेष प्रभाव रहता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। मंगल ग्रह को सेनापति कहा जाता है। यह किसी एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। मंगल जोश, साहस, पराक्रम, खून और युद्ध के कारक ग्रह माने गए हैं।

इन राशि वालों को मिलेगा फायदा

मेष राशि- आपकी राशि में मंगल का गोचर अगले माह एकादश भाव में होगा। ऐसे में आपके लिए यह स्थिति काफी लाभदायक रहने वाली है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी मजबूत रहेगी। जो कार्य रूके हुए हैं या फिर तरह -तरह की बाधाएं आ रही है उससे निजात मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं और व्यापार में अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है। धन लाभ के लिए एक से बढक़र एक अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि- आपकी राशि से मंगल का गोचर सातवें स्थान में होगा। आपके लिए यह गोचर अच्छा फल दिलाएगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। लोगों का साथ और समर्थन आपके पक्ष में रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत को लेकर आपको किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतनी है।

कुंभ राशि:- मंगल का राशि राशि परिवर्तन आपकी लग्न में होगा। ऐसे में यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यों में सफलता हासिल होंगी। मनमुताबिक कार्य पूरे होंगे। आपके जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कामकाज के सिलसिले में आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है जिसको पूरा करने में आप सफल होंगे। आर्थिक संपन्नता और खुशी के पल बहुत मिलेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर