हरियाणा के यमुनानगर डकैती मामले में सिलीगुड़ी से दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 21 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा पुलिस ने प्रधान नगर थाने की मदद से डकैती के एक मामले में सिलीगुड़ी से दो आरोपितों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम हारून रशीद और समीर मोहम्मद है। दोनों उत्तर दिनाजपुर जिले के निवासी हैं। दोनों डकैती को अंजाम देने के बाद दोनों सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना अंतर्गत एक बस्ती इलाके में छिप कर रह रहे थे। बुधवार को हरियाणा थाने की पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हरियाणा रवाना होगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में बुड़िया रोड पर स्थित ग्रीन विहार कॉलोनी में छह फ़रवरी को बदमाशों ने घर में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया था। लुटेरे घर में रखे करीब आठ लाख रुपए नकद और 10 तोले सोने को लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद जगाधरी थाना की पुलिस ने जांच शुरू किया। जिसके बाद डकैती में लिप्त पांच डकैतों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पुलिस के सामने हारून और समीर का नाम सामने आया। जब जगाधरी थाने की पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु की तो पता चला कि दोनों सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना अंतर्गत एक बस्ती इलाके में छिपे हैं। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने प्रधान नगर थाने की मदद से बीती रात अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में अब तक सात डकैत गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर