पन्ना: पहले दिन की नीलामी मे बिके 83 लाख के हीरे

पन्ना, 21 फ़रवरी (हि.स.)। हीरा नगरी पन्ना में लगभग एक वर्ष बाद जिले में हीरे की नीलामी आज से शुरू हो गई है जो आगामी 23 फरवरी तक चलेगी। आज पहले दिन कुल 76 नग हीरे नीलामी मे रखे गये। जिसमें कुल 36 हीरे नीलाम हो गये।

जिला हीरा एवं खनिज अधिकारी डॉ. रवि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों का घोष विक्रय कलेक्टर पन्ना के निर्देशन में प्रथम नीलामी दिनंाक 21 फरवरी को कुल हीरे 76 वजन 124.27 कैरेट के रखे गये थे। जिसमें नीलामी में विक्रय किये कुल हीरे 36 वजन 78.54 कैरेट रूपये 83,51,806 रूपये है।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुरेश पाण्डेय/रोहित

   

सम्बंधित खबर