राजस्थानी की मान्यता के लिए जनता से आवाज उठनी चाहिए : जोगेश्वर गर्ग

जोधपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि जन जन से आवाज आनी चाहिए कि राजस्थानी भाषा को भी महत्व मिलना चाहिए। राजस्थानी की मान्यता के लिए जनता से आवाज उठनी चाहिए। वे बुधवार को जोधपुर प्रवास पर पहुंचे और राजस्थानी भाषा दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।

गर्ग ने कहा कि वे सबसे आह्वान करते है कि राजस्थानी भाषा के लिए अपनी आवाज को बुलंद करें। सरकार भी अपनी तरफ से प्रयास कर रही है। पहले वाली सरकार ने भी किया होगा। मगर राजस्थानी भाषा को मान्यता जब मिलेगी जब जनता मुखर होकर आगे आएगी।

गर्ग ने कहा कि आज पूरा विश्व मायड़ भाषा मना रहा है। लोग प्रेम प्रकट कर रहे है। हम सब राजस्थानवासियों को इस भाषा की ओर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए एक ऐसा वातावरण बनना चाहिए और गांव गांव से आवाज उठनी चाहिए।

पत्रकारों के लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि लोकसभा में माहौल तो एक तरफा हो गए है। एक ही टीम मैदान में है सामने कोई खिलाड़ी दिख ही नहीं रहा है। गोल ही गोल करने है कोई दिक्कत नहीं आएंगी। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में 25 की 25 सीटें आराम से जीतती दिख रही है। हम तीसरी बार मोदीजी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहे है। सोनियाजी के लिए राजस्थान के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। दक्षिण भारत में भी राहुल गांधी खतरा महसूस कर रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

   

सम्बंधित खबर